फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे ट्रैक के आसपास घूमने वालों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

नवाबगंज/हाफिजगंज/बहेड़ी। रेलवे लाइन पर लगातार पत्थर व लोहे की रॉड रखने की घटना को लेकर हाफिजगंज और नवाबगंज पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया । नवाबगंज में कोेतवाल राजकुमार शर्मा और उपनिरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। रेलवे ट्रैक के आसपास घूमने वाले ग्रामीणों और रेलवे ट्रैक पर रील बनाने बाले युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अराजक तत्वों ने पत्थर रखकर ट्रेन को पलटाने का कार्य किया था। साथ ही रेलवे ट्रैक पर लगे उपकरणों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के आसपास घूमने वालों को सख्त हिदायत दी गई है। न मानने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इधर, हाफिजगंज में सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी, इंस्पेक्टर राजवली सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। बहेड़ी में इंस्पेक्टर संजय तोमर ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन से लेकर मंडनपुर तक रेलवे ट्रैक पर गश्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें