फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लूट के वांछित आरोपी को तमंचा सहित किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। पुलिस ने शुक्रवार की रात एक लूट में वांछित चल रहे अभियुक्त को 315 बोर तमंचा, दो कारतूस और लूटी गई एक जोड़ी पायलों के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को हुरहुरी से दुकान बंद कर बाइक से जा रहे फतेहगंज पश्चिमी के गांव भिटौरा निवासी सराफ गोविंद से जेवर और नकदी लूटकर दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मीरगंज थाने में लूट का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार रात थानाध्यक्ष संजय तोमर अपने अधीनस्थों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस ने नल नगरिया तिराहे के पास से दुनका निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में आरोपों को स्वीकारा है।


थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि लूट में सिरौली के जंगवाजपुर निवासी ग्रीश उर्फ गुड्डू और दुनका के लालता प्रसाद का पूर्व में नाम प्रकाश आ चुका है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें