आंवला। एक प्रतिष्ठित कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने कस्बे के व्यापारी सुधांशु पर उनकी कंपनी के नकली गीजर बेचने का आरोप लगाते हुए शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बजाज कंपनी के मिक्सर ग्राइंडर की सेल कम होने और शिकायत मिलने पर चंडीगढ़ से आए फील्ड ऑफिसर संदीप शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनको पिछले काफी समय से जानकारी मिल रही थी कि कस्बे के कुछ दुकानदार उनकी अधिकृत कंपनी का नकली सामान बेच रहे हैं, जिसमें गीजर आदि सामान शामिल है। बाजार में सर्वे के दौरान सूचना सही होने पर उन्होंने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह को दी। पुलिस ने रामनगर रोड स्थित श्री इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर छापा मारा। यहां बजाज कंपनी के होलोग्राम लगे 13 गीजर और एक अन्य कंपनी के 11 गीजर मिले। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कॉपीराइट एक्ट के तहत आरोपी सुधांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद