फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच साल की बच्ची को अगवा कर वेटर ने की थी दरिंदगी, आरोपी की फोटो देख सहमी मासूम

Tue, 28 Feb 2023 04:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पांच साल की मासूम के साथ वेटर ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने संदिग्धों के फोटो दिखाए तो वेटर की फोटो देख बच्ची सहम गई। इस पर पुलिस ने वेटर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली क्षेत्र में पांच साल की बच्ची को अगवा कर वेटर ने उसके साथ दरिंदगी की थी। पुलिस ने आरोपी वेटर राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसने आरोप स्वीकार कर लिया। बच्ची की हालत अब ठीक है।

विज्ञापन


25 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र की एक मलिन बस्ती निवासी पांच साल की बच्ची को शाम के वक्त अगवा कर दुष्कर्म किया गया था। बच्ची के मेडिकल परीक्षण में उसके साथ दरिंदगी की पुष्टि हुई थी। तब से पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी थी। 

विज्ञापन

आरोपी की फोटो देख सहमी मासूम 

बच्ची की हालत ठीक होने के बाद उसे कुछ संदिग्ध लोगों के फोटो दिखाए गए। तब राजा नाम के 23 वर्षीय युवक की फोटो देखकर बच्ची थरथरा उठी। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने राजा को पकड़कर पूछताछ की तो उसने गुनाह कुबूल कर लिया। 

पता लगा कि राजा वेटर के तौर पर शादियों में काम करता है। अक्सर दावत में बचा खाना घर ले आता है। उस शाम वह नशे की हालत में घूम रहा था। वह दावत खिलाने का लालच देकर बच्ची को घर ले गया। उस समय उसके दोनों भाई काम पर गए हुए थे। घर में राजा ने मासूम से दरिंदगी की। इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें