आरोपी की फोटो देख सहमी मासूम
बच्ची की हालत ठीक होने के बाद उसे कुछ संदिग्ध लोगों के फोटो दिखाए गए। तब राजा नाम के 23 वर्षीय युवक की फोटो देखकर बच्ची थरथरा उठी। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने राजा को पकड़कर पूछताछ की तो उसने गुनाह कुबूल कर लिया।
पता लगा कि राजा वेटर के तौर पर शादियों में काम करता है। अक्सर दावत में बचा खाना घर ले आता है। उस शाम वह नशे की हालत में घूम रहा था। वह दावत खिलाने का लालच देकर बच्ची को घर ले गया। उस समय उसके दोनों भाई काम पर गए हुए थे। घर में राजा ने मासूम से दरिंदगी की। इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गया था।