मतदान को लेकर जानकारी देतीं डीएम। सएंवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत डीएम दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ सहसवान क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली और भवानीपुर खैरू में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को वोट के अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व होता है, सोच समझकर अच्छे प्रत्याशी को वोट दें, साथ ही अपने नजदीकी व्यक्तियों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करें।
एसएसपी ने मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मतदान बिना भय व लालच के करें, कोई प्रत्याशी प्रलोभन देता है, डराता या धमकाता है तो तत्काल पुलिस की मदद लें। किसी के प्रलोभन में न आएं, उनसे शराब, साड़ी आदि लेकर अपने वोट को न बेचें, अगर ऐसा करते है तो आपके गांव और क्षेत्र का विकास रुक जाएगा। ऐसे लोगों का चयन न करें कि आपको पांच साल पछताना पड़े। संवाद