फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आनंदपुर फीडर से 20 गांव जोड़ने का किया विरोध, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

Tue, 19 May 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। शाही बिजली घर के आनंदपुर फीडर से 20 अतिरिक्त गांवों को जोड़ने का क्षेत्रवासियों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्य अभियंता विद्युत विभाग बरेली को ज्ञापन दिया। उन्होंने नई लाइन का सर्वे कराने और अतिरिक्त लोड न डालने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आनंदपुर फीडर एक साल से ओवरलोड है। इस फीडर से पहले ही 25 गांव जुड़े हुए हैं। ओवरलोड के कारण क्षेत्रवासियों को समय से बिजली नहीं मिल पाती है। लगातार कटौती से वे परेशानी झेलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इंजीनियर की मनमानी से नई लाइन को मीरगंज बिजली घर की जगह आनंदपुर फीडर से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में पहले से ही बिजली संकट है। 20 नए गांव जुड़ने पर 24 घंटे में छह घंटे भी आपूर्ति न मिलने की आशंका है। ज्ञापन में कहा गया है कि ओवरलोड के बावजूद 20 अतिरिक्त गांवों को इस फीडर से जोड़ने पर कटौती बढ़ जाएगी। ऐसे न करने का आग्रह किया। अवधेश गिरि, सूरज प्रकाश, आयुष गंगवार, संतोष कुमार, संजीव कुमार समेत कई ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता से सर्वे की मांग की है।
00000000000000000
गांवों में छह दिन से बिजली गुल, ग्रामीण आक्रोशित
बिशारतगंज। क्षेत्र में बुधवार को आई आंधी-बारिश के बाद बिशारतगंज के अंटुआ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 35 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। छह दिन बाद भी बिजली न मिलने से ग्रामीणों में रोष है। बुधवार की आंधी में विद्युत पोल टूटने से कस्बा और 35 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। कस्बे की आपूर्ति दूसरे दिन बहाल हो गई, लेकिन गांवों में पोल के इंतजाम में देरी हुई। रविवार रात मिर्जापुर, शाहबाजपुर समेत कई गांवों के लोगों ने उपकेंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आपूर्ति शीघ्र बहाल न होने पर उपकेंद्र ठप करने की चेतावनी दी। रविवार रात उपकेंद्र के सप्लाई बॉक्स में आग लगने से सभी फीडर बंद रहे। उपकेंद्र के जेई रामचंद्र ने बताया कि सोमवार तक 18-20 गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष गांवों की लाइन पर काम जारी है और जल्द ही सभी गांवों में आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें