फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईवीआरआई पुल पर चलती कार में लगी आग, चार लोग बाल-बाल बचे

Mon, 18 May 2026 03:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सोमवार को आईवीआरआई पुल पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लगी। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग समय रहते बाहर आ गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। 
विज्ञापन
पुल पर कार में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर इलाके में सोमवार दोपहर आईवीआरआई पुल पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चार लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

विज्ञापन




बाइक सवार ने कार से धुआं निकलते देखा और चालक को इसकी सूचना दी। इस पर कार चला रहे सनसिटी निवासी इंद्रेश ने तुरंत कार रोकी और सभी लोग बाहर आ गए। देखते ही देखते पूरी कार आग का गोला बन गई। इंद्रेश ने बताया कि उन्हें एक बाइक सवार ने आग लगने की जानकारी दी थी। पुल पर आग बुझाने का कोई साधन उपलब्ध नहीं था। उन्होंने 112 पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने का घटनाक्रम
शहर के सनसिटी निवासी इंद्रेश अपनी कार से जा रहे थे। आईवीआरआई पुल पर उनकी कार में अचानक धुआं उठने लगा। एक बाइक सवार ने उन्हें इस बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार रोक दी। कार से बाहर निकलते ही कुछ ही देर में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन कार पूरी तरह खाक हो गई।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें