फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रामीणों ने दौड़ाकर मैं-मैं गैंग के दो चोर पकड़े, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही (बरेली)। बाइक से घूमकर आसपास के इलाके में बकरी चोरी करने वाले मैं-मैं गैंग के दो सदस्यों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इन्हें पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इनके कब्जे से दो बकरी बरामद कर ली गईं।
विज्ञापन

दो महीने से स्थानीय पशुपालक बकरी चोरी से परेशान थे। पलक झपकते ही कोई उनकी पशुशाला या घर के बाहर बंधे बकरी-बकरे चोरी हो जाते थे।
ग्रामीणों ने सीसीटीवी देखकर एक बाइक व उस पर सवार दो युवकों को चिह्नित कर लिया था। शनिवार दोपहर हैदरगंज गांव में अपाचे बाइक पर सवार दो युवक किसान रामबाबू की दो बकरी चुराकर भागे।
जब ये मिर्जापुर-धनेटा रोड पर पहुंचे तो वहां मौजूद बकरी मालिक रामबाबू ने अपनी बकरियों को पहचान लिया।
रामबाबू ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भी इनका पीछा करना शुरू कर दिया। तब थोड़ी दूर आगे जाकर आरोपी बाइक सड़क पर छोड़कर खेतों में भागने लगे। भीड़ ने इन्हें पकड़ लिया। सूचना पर यहीं चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह व पुलिसकर्मी आ गए। भीड़ का आक्रोश देखकर पुलिस दोनों को बाइक समेत शाही थाने ले आई।
विज्ञापन

n कैंट निवासी दोनों आरोपी अनपढ़ ः बकरी चोरी के आरोपी महबूब व आफताब कैंट थाने के मोहनपुर ठिरिया के निवासी निकले। उन्होंने बताया कि दोनों अनपढ़ हैं और मौका देखकर दोपहर में बकरी चोरी करते हैं। बताया कि लंबे समय से वह बकरी चोरी कर रहे थे।
कोडवर्ड के तौर पर शिकार देखकर मैं-मैं की आवाज निकालते हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार बालियान ने बताया कि बाइक भी बिना नंबर की है, जांच की जाएगी कि कहीं ये भी चोरी की नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें