ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
थाने के सिपाहियों पर मिलीभगत का लगाया आरोप
ग्रामीणों ने थाने के पुलिसकर्मियों पर चोरों से साठगांठ रखने का आरोप लगाया। यही वजह है कि ग्रामीण एसएसपी व डीएम को मौके पर बुलाने की जिद कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस चोरों को ले जाएगी और हल्की कारवाई करके जेल भेज देगी, लेकिन इन चोरों से मिलकर क्षेत्र में चोरी कराने वाले पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। ग्रामीणों ने चोरों से मिले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
सीओ उझानी पहुंचे तो भीड़ में घिरे
उझानी सीओ शक्ति सिंह सूचना मिलने के बाद गांव पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ में घिर गए। ग्रामीणों ने उनकी एक बात नहीं मानी और चोरों को नहीं जाने दिया। पुलिस ने किसी तरह चोरों को अपनी गाड़ी में बैठाया तो ग्रामीणों ने गाड़ी घेर ली थी।
गांव पहुंची पीएससी, संभाला मोर्चा
ग्रामीणों की भीड़ और हंगामे को देखकर गांव में पीएसी की बटालियन को भेजा गया। पीएसी ने गांव पहुंचकर अपना मोर्चा संभाला। ग्रामीणों का कहना था कि जो भी कार्रवाई होगी वह यहीं होगी। चार घंटे तक हंगामा हुआ। पुलिस ने बमुश्किल चोरों को लेकर गांव से निकली।