फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑनलाइन गेम में रुपये हारने के बाद चुनी मौत, युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 07 Sep 2024 07:51 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में 30 सितंबर को लापता हुआ युवक का शव शुक्रवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक ऑनलाइन गेम खेलता था। जिसमें हजारों रुपये हार गया था। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में एक सप्ताह पहले लापता युवक का शव शुक्रवार को गन्ने के खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह ऑनलाइन गेम में कई हजार रुपये हार चुका था। इसी से परेशान उसने आत्महत्या कर ली। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर दिया।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घुर निवासी वीरेंद्र पाल (26) पशुओं के लिए घास लेने जाने की बात कहकर 30 सितंबर की शाम घर से निकला था। लौटकर न आने पर पिता महीपाल ने एक सितंबर को भोजीपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कहीं नहीं मिला। शुक्रवार दोपहर गांव के लोगों ने किसान कृष्णपाल व समीर अहमद के गन्ने की खेत की मेड़ पर यूकेलिप्टस के पेड़ पर वीरेंद्र का शव लटका देखा।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि 
सूचना पर परिजनों के साथ प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी व चौकी इंचार्ज धौराटांडा संजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, इसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। शव करीब सात दिन पुराना था। इसमें जहर की आशंका की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर दिया गया।

उधर, गांव में चर्चा है कि वीरेंद्र पाल मोबाइल पर ऑनलाइन गेम में काफी रुपये हार गया था। परिजनों को पता चला तो डांट फटकार लगाई। नाराज होकर वीरेंद्र पाल फंदे पर लटक गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि जांच के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें