फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: हाईटेंशन लाइन गिरने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने जाम किया राष्ट्रीय राजमार्ग

Fri, 15 Oct 2021 11:08 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन
शव को सड़क पर रखकर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पैगानगरी में रहने वाले विजय गंगवार के ऊपर शुक्रवार सुबह हाईटेंशन लाइन गिरने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया है। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


विजय शुक्रवार सुबह अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान हाई टेंशन लाइन टूट कर उनके ऊपर गिर गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने मीरगंज में नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया है। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। पुलिस लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रही थी लेकिन ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें