फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती से मिलने आए प्रेमी को ड्रोन वाला चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। कस्बे के एक मोहल्ला में मंगलवार रात दो बजे उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब एक प्रेमी अपने प्रेमिका के कहने पर उसके घर आधी रात को पहुंच गया। तभी मोहल्ले के लोगों ने ड्रोन वाला चोर समझकर उसको दबोचकर पीट दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ से युवक को बचाकर थाने ले आई ।
विज्ञापन

बताते चलें कि इस समय ड्रोन चोरों के डर से लोग सो नहीं रहे हैं। मंगलवार रात कस्बे के मोहल्ला की एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुला लिया, लेकिन चोर की दहशत से मोहल्ले के लोग जाग रहे थे।
घर से निकलते हुए प्रेमी को मोहल्ले के लोगों ने देख लिया और एकत्र होकर मौके पर दबोचकर पीट दिया। सूचना पर पुलिस ने युवक को बचा लिया। इसको लेकर करीब दो घंटे तक ड्रामा चलता रहा। हालांकि दोनों ही पक्षों में समझौता हो गया है। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। युवक को छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें