क्योलड़िया। देवहा नदी की बाढ़ से जूझते आ रहे अमीरनगर गांव के ग्रामीणों को 16 वर्ष बाद आखिरकार राहत मिल ही गई। बाढ़ खंड विभाग ने गांव को बचाने के लिए 400 मीटर की पिचिंग का कार्य शुरू करा दिया है।
विभाग के अधिकारी अमीरनगर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव वालों को बताया कि करीब 400 मीटर लंबी पिचिंग का कार्य शुरू करने के लिए बुधवार को कार्य शुरू किया है। 16 वर्षों से नदी ने तेजी से गांव की ओर कटान कर दिया है।
देवहा नदी के तेज बहाव और कटान से अमीरनगर की आबादी हर साल खतरे में पड़ जाती है। गांव के मिटते अस्तित्व को लेकर ग्रामीण चिंतित थे। नदी में बाढ़ के चलते गांव की सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समा गई। गांव के पूर्व प्रधान राम प्रकाश, मानवेंद्र सिंह, ओमपाल गंगवार ने बताया कि गांव की पिचिंग शुरू होने से गांव वाले नदी के कटान से बच जाएंगे। संवाद