फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रामीणों ने अध्यापिका पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत नौगवां ठाकुरान का मुजरा तखतपुर में ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाया है। वहीं, अध्यापिका ने भी ग्राम पंचायत सदस्य के साथ एक यूट्यूबर पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने मंगलवार को थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि अध्यापिका ग्रामीणों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं। ग्रामीणों ने इन की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की है। बीईओ सतीश वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों का शिकायती पत्र मिला है। शिकायत मिलने पर बुधवार को विद्यालय पहुंचकर जांच की जाएगी। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें