फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अवैध संबंधों के मामले में ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या, सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में करता था मजदूरी 

Wed, 26 Aug 2020 07:22 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, खमरिया (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव मोहम्मदापुर में मंगलवार देर रात अवैध संबंधों के चलते 55 वर्षीय ग्रामीण की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव जसवंतनगर निवासी मनोहर भार्गव (55) पड़ोस के गांव मोहम्मदापुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नेता जगदीश कटियार के घर करीब 20 साल से मजदूरी करने के साथ वहीं रहता था। 

मृतक के भाई रामअवतार के मुताबिक जब शादी-विवाह या कोई अन्य कार्यक्रम होता तो वह घर पर आ जाता था। मंगलवार रात शिक्षक के घर के बाहर पड़े छप्पर में सो रहा था। चीख-पुकार मचने पर सेवानिवृत्त शिक्षक, उनके परिवार और आसपास के लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि चार हमलावर उसे लाठियों से पीट रहे थे। 
विज्ञापन


उनके हाथ में धारदार हथियार भी थे। शोर शराबा होने पर हमलावर भाग गए। जब तक सभी लोग मौके पर पहुंचे तब तक मनोहर भार्गव की मौत हो चुकी थी, उसके शरीर पर धारदार हथियार के कई घाव भी थे। 

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद  शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के भाई रामवतार की तहरीर पर गांव के ही सोबरन, ददकू, राजकुमार और श्रीकेशन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक के गांव में एक महिला से संबंध थे। महिला के परिवार वालों ने मनोहर को आगाह भी किया था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तहरीर में नामजद किए गए दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें