फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्राम देवता की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुगलपुर में ग्राम देवता की भूमि पर कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
गांव के सोहनलाल समेत कई लोगों ने एसडीएम आंवला को शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव के जगदीश दिवाकर,ब्रह्मा देवी, हरीश और भगवानदास आदि ने ग्राम देवता की भूमि पर कब्जा कर उसपर शौचालय और कंडे (बटिया) रख लिए हैं। कई बार प्रयास के बाद उक्त लोगों ने ग्राम देवता की भूमि को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम एन राम और थाना प्रभारी सिरौली रामरतन सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। ग्राम देवता की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने विरोध करना चाहा, लेकिन एसडीएम ने दूसरे स्थान पर बटिया रखने को जगह देने की बात कहकर मामले को शांत करा दिया। संवाद
विज्ञापन

-
मुगलपुर गांव में कुछ लोगों ने ग्राम देवता की जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिसे उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में हटवा दिया गया है।
- राम रतन सिंह, थाना प्रभारी, सिरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें