फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी का फर्जी वोटिंग को उकसाने का वीडियो हुआ वायरल, खुद को कहा था ‘गुंडी’

Sun, 21 Apr 2019 12:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार डॉ. संघमित्रा मौर्य - फोटो : twitter
विज्ञापन

पहले अपने भाषण में खुद को ‘गुंडी’ कहकर चर्चाओं में आईं भाजपा प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य की जुबान फिर से फिसल गई। अब उन्होंने अपने पक्ष में फर्जी मतदान करने के लिए लोगों को उकसाया है। जिस नुक्कड़ सभा में उन्होंने अपने भाषण में यह बात कहीं है, उसका वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि यह नुक्कड़ सभा कब और कहां की है।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी ने प्रचार के अपने शुरुआती दौर में ही गुन्नौर में हुई एक सभा में गुंडों को जवाब देने के लिए यहां तक कह दिया था कि वह भी किसी ‘गुंडी’ से कम नहीं है। यह वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसके बाद उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी दर्ज हो गया। अब शनिवार को भाजपा प्रत्याशी का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह फर्जी मतदान करने के लिए मतदाताओं को उकसाती दिख रहीं हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चा है। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वह कब का है और किस स्थान की सभा है। 

क्या कहा भाजपा प्रत्याशी ने 
‘एक भी वोट बचने न पाए और अगर कोई न हो तो यह हर जगह चलता है कि फर्जी पर्ची पर वोट डाल आया जाता है, मौका मिले तो वो भी फायदा उठा लीजिए। करियेगा नहीं, लेकिन मौका मिले तो, कोशिश करियेगा जिसका वोट हो उसी को ले जाकर डलवाएं,  लेकिन अगर वो यहां नहीं हो तो कर सकते हैं थोड़ा बहुत, चोरी छिपे।’
विज्ञापन


वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन इसमें यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वीडियो का स्थान और तारीख क्या है। इसके लिए भाजपा प्रत्याशी को एक नोटिस जारी करके रविवार पूर्वाह्न 11 बजे तक जवाब मांगा गया है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो फिर आगे कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

- दिनेश कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें