फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सरेराह उतारा बुर्का और बदल लिया वेश... सीसीटीवी फुटेज देख लोग हैरान; जहन में एक ही सवाल- कौन है ये

Fri, 08 Dec 2023 12:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने राह चलते पांच सेकेंड में अपना वेश बदल लिया। दरअसल, वह बुर्का पहने हुए था। गली में पहुंचते ही उसने बुर्का उतारा और लड़के के वेश में आ गया। उसकी यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। 
विज्ञापन
गली में बुर्का उतारता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुराने शहर में कुतुब शाह जियारत के पास गली में एक युवक ने ऐसी हरकत की, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल, युवक बुर्का पहने हुए था। गली में पहुंचते ही उसने बुर्का उतारा और थैले में रखकर वहां से चला गया। बृहस्पतिवार को उसका वीडियो वायरल हुआ तो इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। 

विज्ञापन


यह वाक्या पुराना शहर स्थित कुतुब शाह की ज़ियारत के पास का है, जहां एक युवक महिला के लिबास में बुर्का पहन कर घूम रहा था। गली में पहुंचते ही उसने तेजी से बुर्का उतार दिया। उसकी यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो हैरान रह गए। इलाके में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा चोर होने की चर्चा 
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि युवक की गतिविधियां संदिग्ध हैं। वह हमारे इलाके का नहीं है। बच्चा चोर होने की आशंका पर लोगों ने मोहल्लेवासियों से अपील की है कि अपने बच्चों को ख्याल रखें। स्कूल, कोचिंग कहीं भी बाहर अकेले न भेजें। उधर, इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। थाना बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि जिस व्यक्ति ने यह वीडियो वायरल किया है, उसी के घर के सामने का वीडियो का है। महिलाओं ने बताया कि यह युवक गली में भीख मांग रहा था। युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। युवक कौन है, इसका पता अभी नहीं चल सका है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें