फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी थाने में पुलिसकर्मियों संग वॉलीबॉल खेलते आरोपी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ वॉलीबॉल खेलते आरोपी का वीडियो वायरल हो रहा है। चर्चित आरोपी सूर्या कुर्मी पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है।
विज्ञापन


केशवपुरम निवासी प्रशांत शर्मा ने सात जनवरी को सूर्या कुर्मी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया था। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि खनन माफिया से जुड़े सूर्या कुर्मी और उसके साथियों ने एकजुट होकर उन्हें घेर लिया। तमंचा दिखाकर गाली-गलौज और जमकर पिटाई की। उन पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए।
प्रशांत ने आरोप लगाया कि मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब वह इसी थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ वॉलीबॉल खेलते वीडियो में दिख रहा है। प्रशांत ने सवाल उठाया है कि आरोपी के साथ खेलने वाली पुलिस आखिर उस पर कार्रवाई कैसे सकेगी।
विज्ञापन



सोशल मीडिया के जरिये एक आरोपी के थाने में वॉलीबॉल खेलने की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। वीडियो हाल ही का हुआ तो आरोपी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें