महिला की हालत विगड़ी तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस उसे सीएचसी ले गई। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तब इंस्पेक्टर ने महिला के पति को छोड़ दिया और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी समेत महिला पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला व उसके पति के बयान दर्ज किए।
आरोपियों पर पहले भी दर्ज करा चुकी है रिपोर्ट
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि महिला ने जिन लोगों को नामजद किया है, वह उन पर पहले भी इसी तरह की रिपोर्ट करा चुकी है, उस मामले में एफआर लग चुकी है। बताया गया कि दोनों पक्ष थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही थी तभी महिला ने कुछ खा लिया। उसकी हालत ठीक है। उसकी रिपोर्ट लिख ली गई है। थाना प्रभारी पर जो आरोप हैं और सही घटनाक्रम पता करने के लिए एसपी उत्तरी को जांच दी गई है।
नवाबगंज सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण यादव ने बताया कि पुलिस टीम महिला को लेकर अस्पताल आई थी। महिला बता रही थी उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। जिला अस्पताल में उसका उपचार शुरू हो गया है।