फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गैंगस्टर शानू गिरफ्तार

विज्ञापन
शानू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
13 एटीएम कार्ड और तमंचा-कारतूस बरामद, पिता है बर्खास्त सिपाही
विज्ञापन

हत्या और जानलेवा हमला समेत हैं कई मुकदमे, हाथ पर लिखाया गैंगस्टर
बरेली। किला पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले भमोरा के गांव बल्लिया में रहने वाले गैंगस्टर शानू उपाध्याय उर्फ अभिनव को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 13 एटीएम कार्ड और तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। उसका पिता सत्येंद्र उपाध्याय बर्खास्त सिपाही है।
किला इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मौजूदा समय में शानू सुभाषनगर की तिलक कॉलोनी में दत्ता सोप फैक्टरी वाली गली में रह रहा था। रविवार को वह सिटी स्टेशन के सामने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में अलग-अलग कार्ड के जरिये रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी और उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अलग-अलग बैंक के 13 एटीएम कार्ड, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसके इनामी होने की बात भी सामने आई है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। दबंगई के चलते उसने हाथ पर बतौर टैटू गैंगस्टर लिखवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में कर चुका है हत्या
पुलिस ने बताया कि एटीएम बूथ में लोगों की मदद करने के बहाने उनसे एटीएम कार्ड बदल लेता है और फिर उनके खाते से रुपये निकाल लेता है। इस मामले में वह नोएडा, अमरोहा और शाहजहांपुर जिले में जेल भी जा चुका है। 22 दिसंबर 2015 को कोतवाली के बिहारीपुर में रहने वाले सिद्धार्थ रस्तोगी की हत्या के मामले में भी गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उसके खिलाफ जानलेवा हमला और अपहरण समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें