वन विभाग ने कोबरा सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
- फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन जंगल से सटे छोटी पलिया में शनिवार एक धान के गोदाम में तीन कोबरा सांप निकल आए। सूचना पर मौके पर पहुंचे दुधवा के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर, फॉरेस्टर रमाकांत ने धान के गोदाम में अलग-अलग जगहों पर छिपे बैठे तीनों सांपों को पकड़कर उन्हें प्लास्टिक की बोरी में बंद कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। दुधवा पार्क के पशु चिकित्सक ने बताया कि धान के गोदाम से रेस्क्यू किए गए तीनों सांप कोबरा प्रजाति थे। इस प्रजाति के सांप अत्यन्त जहरीले होते हैं। संवाद