फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट के विरोध में विहिप की आक्रोश रैली, अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Sun, 29 Sep 2024 02:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

तिरुपति मंदिर के प्रसाद लड्डुओं में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलाने के विरोध में बरेली में रविवार को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन
विहिप ने निकाली आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुपति मंदिर के प्रसाद लड्डुओं में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलाने के विरोध में बरेली में रविवार को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन


आक्रोश रैली में भगवा पताका थामे लोग नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिरों में प्रसाद के साथ खिलवाड़ पर आवाज उठाई। कहां कि आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

नेहरू युवा केंद्र से शुरू हुई हिंदू आक्रोश रैली कमिश्नरी पहुंची। कमिश्नरी में विश्व हिंदू परिषद के नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। विहिप नेता कमिश्नर को ज्ञापन देने के लिए अड़ गए। संगठन के पदाधिकारी बोले ज्ञापन केवल कमिश्नर मैडम को ही दिया जायेगा। इसे लेकर काफी देर तक नारेबाजी हुई। उस दौरान कार्यालय में कमिश्नर मौजूद नहीं थी। जिससे सभी कार्यकर्ता कार्यालय के सामने बैठ गए थे। बाद में उन्होंने अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें