फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज से शुरू होगा परीक्षा केंद्रों का सत्यापन, प्राथमिक निरीक्षण में 16 मानको पर खरे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाए 132 केंद्रों की सूची पर 75 आपत्तियां आई हैं। इसमें प्राथमिक निरीक्षण में ही 15 केंद्र मानकों पर खरे नहीं उतरे। वहीं, कई विद्यालयों ने तकनीकी रूप से अक्षम होने पर केंद्र नहीं बनाने का आग्रह किया है। 22 ऐसे विद्यालय हैं जिन्होंने केंद्र बनाने का आग्रह किया है। इसके समाधान के लिए सोमवार से केंद्रों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


अनंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची में बड़ी संख्या में ऐसे विद्यालय सामने आए हैं, जिनमें सुविधाओं का अभाव है। कई विद्यालयों में क्षमता से अधिक विद्यार्थी आवंटित किए गए हैं। साथ ही निर्माणाधीन स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। छात्राओं के केंद्रों की दूरी भी मानक के विपरीत रखी गई है। 14 नवंबर तक सूची पर 75 आपत्तियां दर्ज की गईं।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह के अनुसार सभी एसडीएम सोमवार से अपनेे-अपने क्षेत्र में सत्यापन करेंगे। पोर्टल के माध्यम से बनाए गए परीक्षा केंद्रों के प्राथमिक निरीक्षण में 16 मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। वहीं, 22 विद्यालयों की ओर से परीक्षा केंद्र बनाने का आग्रह किया गया है। ऐसे में अधोमानक पाए गए केंद्र और आग्रह करने वाले विद्यालयों दोनों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। मानक पूरे न होने पर अनंतिम सूची में शामिल केंद्रों को हटाने की संस्तुति की जाएगी। साथ ही जो नए केंद्र बनाने होंगे उसके लिए बोर्ड की ओर सेे निर्देश दिए जाएंगे। समिति से अनुमोदित संस्तुति के साथ वेबसाइट पर 23 नवंबर तक यानी एक सप्ताह के अंदर अग्रसारित की जाएगी।

निर्माणाधीन विद्यालय को बनाया केंद्र
श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज की ओर से निर्माण कार्य के चलते 17 कक्षों के अनुरूप परीक्षार्थियों को आवंटित करने का आग्रह किया गया है। यहां हाईस्कूल के 546 और इंटरमीडिएट के 550 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। यहां 17 कक्षों में सीसीटीवी संचालित किए जा रहे हैं।

क्षमता से अधिक परीक्षार्थी कर दिए आवंटित
जेपीएस इंटर कॉलेज नवाबगंज में एक पाली में विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता 356 है। वहीं, बोर्ड की ओर से हाईस्कूल के 380 व इंटरमीडिएट के 409 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या कम करने की मांग की गई है।

विद्यालय में नहीं सीसीटीवी, केंद्र न बनाने का आग्रह
राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया में वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी, मुख्य द्वार पर सीसीटीवी, जेनरेटर, स्ट्रांग रूम व कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं है। मानक पूर्ण नहीं होने पर केंद्र नहीं बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें