फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल में अब 25 और 26 नवंबर को होगा नैट, एप से स्कैन की जाएगी ओएमआर शीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) की तिथि में परिवर्तन किया गया है। मंडल में अब परीक्षा 25 और 26 नवंबर को कराई जाएगी। पहले आयोजन 18 व 19 नवंबर को होना था। प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए संजय सिंह के अनुसार 25 नवंबर को कक्षा एक से तीन व 26 नवंबर को कक्षा चार से आठ तक की परीक्षा परख एप के माध्यम से कराई जाएगी। प्रथम दिन कक्षा एक से तीन तक के बच्चे हिंदी व गणित, दूसरे दिन कक्षा चार से पांच के छात्र-छात्राएं हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा देंगे। कक्षा छह से आठ के विद्यार्थी हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्नों को हल करेंगे।
दोनों दिन परीक्षा सुबह 9:30 बजे से होगी। कक्षा एक से तीन तक 12 प्रश्न, कक्षा चार व पांच में 30 प्रश्न और कक्षा छह, सात व आठ के प्रश्नपत्र में विद्यार्थियों को 50 सवाल हल करने होंगे। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को दिया जाएगा। ओएमआर शीट स्कैन करने के बाद विद्यालय में दो माह तक सुरक्षित रखी जाएगी। इन्हें परख एप के माध्यम से स्कैन कर अपलोड किया जाएग। विद्यालयों में परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को तैयारी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें