फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर 11 किलोमीटर तक फंसे वाहन

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार आधी रात से लगे जाम से बुधवार को भी नहीं मिल पाई राहत
विज्ञापन

कई वाहन खराब हो जाने से थमा ट्रैफिक, राहगीर रहे परेशान
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर सोमवार आधी रात के बाद से लगे से बुधवार को भी निजात नहीं मिल पाई। मंगलवार देर रात को हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास एक डीसीएम और एक रोडवेज बस खराब होने की वजह से फिर से जाम की स्थिति भयावह हो गई। जिसकी वजह से बुधवार को भी पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार आधी रात के बाद हुलास नगरा क्रॉसिंग के दोनों तरफ कई वाहन खराब होने की वजह से जाम लगने लगा था, जो कि मंगलवार को भी पूरे दिन लगा रहा था। मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकलवाया मगर पूरी तरह ट्रैफिक सुचारु नहीं हो पाया। मंगलवार देर रात बाद बरेली की तरफ से जा रही एक डीसीएम हुलासनगरा क्रासिंग के आगे मीरानपुर कटरा की तरफ करीब सौ मीटर की दूरी पर खराब हो गई। वाहनों को निकलने की जगह बहुत कम रह गई और रात में जो वाहन रेंग रेंगकर चल रहे थे, उनकी रफ्तार थम गई। पुलिस ने एक साइड से वाहनों को निकलवाने की कोशिश की मगर तब तक फर्रुखाबाद से बरेली की तरफ जा रही एक रोडवेज बस भी वहीं पर खराब हो गई। जिसकी वजह से बिल्कुल भी वाहन निकलने की जगह नहीं रह गई। चौकी पर तैनात पुलिस ने रोडवेज बस को तो किसी तरह धक्का लगवाकर एक तरफ खड़ा करवा दिया लेकिन डीसीएम का एक्सेल टूटने के कारण उसको नही हटाया जा सका। मीरानपुर कटरा की तरफ छह किलोमीटर और फतेहगंज पूर्वी की तरफ पांच किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। मीरानपुर कटरा पुलिस ने क्रासिंग के पास बरेली की तरफ से आने वाले वाहनो को रोक कर मीरानपुर कटरा की तरफ से आने वाले वाहनों को निकलवाने की कोशिश की। इधर फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर के ऊपर गदरपुर से बीज भरकर सीतापुर जा रहा एक ट्रक इसी दौरान खराब हो गया। फतेहगंज पुलिस ने छोटे वाहनों को लिंक रोड जैतीपुर खेड़ा बझेड़ा की तरफ से निकलवाया और मीरानपुर कटरा पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक लिंक रोड से निकलवाया मगर देर रात हाईवे सुचारु नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें