भुता। भुता थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर मोड़ के पास शनिवार को हादसा हो गया। एक सब्जी विक्रेता की बाइक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान ग्राम उदयपुर निवासी 35 वर्षीय गिरीश पाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गिरीश पाल अपनी बाइक से सब्जी बेचने फैजनगर जा रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर मोड़ के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। सूचना पर आई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गिरीश को तालाब से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गिरीश पाल के परिवार में दो बेटियां काजल (18), नैना (5) और एक बेटा विपिन (12) हैं। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि युवक की बाइक अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद