फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: तीन दिन में दस हजार लोग होंगे प्रतिरक्षित

विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : demo pic
विज्ञापन

शासन से मिली वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया शेड्यूल

बरेली। वैक्सीन की आपूर्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार देर शाम अगले तीन दिनों का टीकाकरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत यूपीएचसी, सीएचसी समेत अन्य टीकाकरण केंद्रों पर करीब सात हजार और वर्क प्लेस पर करीब दो हजार से ज्यादा लोग प्रतिरक्षित होंगे। वहीं, वैक्सीन की उपलब्धता होने पर लक्ष्य और बढ़ने की भी उम्मीद अफसरों ने जताई है।
विज्ञापन

रविवार को स्लॉट बुकिंग के लिए लोग खासे उत्साहित रहे। सुबह दस बजे केंद्रों पर टीकाक रण की मौजूदगी का डाटा अपडेट होते ही युवा स्लॉट बुक करने में जुट गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 45 पार के लोगों का मौके पर पंजीकरण होगा। जिन्होंने स्लॉट बुक किए हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। शासनादेश के तहत अब 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को बगैर पंजीकरण वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। पिछले दिनों नियमों की जानकारी न होने से केंद्रों पर हंगामे की स्थिति रही। इसलिए अबकी बार पहले से ही अगले तीन दिनों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वर्कप्लेस पर क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, रविवार को करीब चार हजार सैंपल की जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। जिले में अब सात सक्रिय संक्रमित हैं।

आज यहां होगा टीकाकरण

यूपीएचसी आंवला, बहेड़ी, फरीदपुर में टीकाकरण होगा। इसके अलावा सीएचसी में आंवला, बहेड़ी, भमोरा, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, कुआंटांडा, क्यारा, क्योलडिया, मझगवां, मीरगंज, नवाबगंज, रामनगर, रिछा, शेरगढ़ शामिल हैं, जहां वैक्सीन लगेगी।

शहर की यूपीएचसी, जिला अस्पताल में टीकाकरण

अग्रसेन पार्क, यूपीएचसी बानखाना, बारकगंज, गंगापुरम, घेर जाफर खां, हजियापुर, हरुनगला, मढीनाथ, मौला नगर, नदौसी, पुराना शहर, पीर बहोड़ा, रेलवे इज्जतनगर, स्वालेनगर शामिल हैं। कैंट जनरल अस्पताल और जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाई जाएगी।

शहर के इन वर्कप्लेस पर होगा टीकाकरण

रवि प्लाजा सुभाषनगर, कैंप कार्यालय गांधी नगर, ईसीएचएस पीसी क्लिनिक, आईवीआरआई, संजय नगर साईं अस्पताल के पीछे डॉ. केएम अरोरा क्लिनिक के पास, शाहाबाद पुलिस चौकी के पास कैंप ऑफिस, सीबी महेशपुरा प्राथमिक विद्यालय, सतीपुर शिव मंदिर, मुस्तफा मस्जिद बाकरगंज के पास आरएसी कार्यालय पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें