फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल से कम आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 12 साल से कम आयुवर्ग के बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए अभिभावक खासा उत्साहित हैं। हालांकि जिले में अभी तक टीकाकरण शुरू नहीं हो सका है। शनिवार को कई अभिभावक स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को साथ लेकर वैक्सीन लगवाने पहुंचे तो स्वास्थ्यकर्मियों से टीकाकरण शुरू न होने की जानकारी मिली। इस पर मायूस होकर घर लौटे। बोले, शुरुआत होते ही वैक्सीन लगवाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने पिछले दिनों पांच से 12 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, अभी तक टीकाकरण की शुरुआत, व्यवस्था, निगरानी, पंजीकरण आदि के संबंध में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के पास कोई दिशानिर्देश शासन से प्राप्त नहीं हुए हैं। हालांकि, मंजूरी की जानकारी होने पर टीकाकरण केंद्रों पर कुछ अभिभावक टीकाकरण की शुरुआत की तिथि पता करने तो वहीं कुछ बच्चों को साथ लेकर वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पर केंद्रों पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दोनों ही सवालों के जवाब देने में असमर्थता जताए जाने से वह मायूस होकर वापस लौट रहे हैं।
शनिवार को प्रेमनगर के रहने वाले विपुल अग्रवाल दोपहर करीब दो बजे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड की ओर स्थित टीकाकरण केंद्र पर दो बेटियों (आठ वर्षीय इशा, नौ वर्षीय माही) को वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। मौजूद प्रभारी चिकित्सक डॉ. राहुल बाजपेयी ने उन्हें अभी वैक्सीनेशन शुरू न होने की जानकारी दी। कब से वैक्सीन लगनी शुरू होगी, इस सवाल पर शासन से दिशानिर्देश जारी होने का जवाब दिया।
विज्ञापन

दूसरी डोज लगवाने की बढ़ रही रफ्तार
डॉ. राहुल के मुताबिक अब केंद्रों पर दूसरी डोज लगवाने की तादाद बढ़ रही है। पहले जहां दिन भर में पांच से दस किशोर पहुंच रहे थे, वहीं अब तादाद एक केंद्र पर 70 से ज्यादा पहुंच रही है। शनिवार को जिला अस्पताल के केंद्र पर 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के 48, 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के 22 किशोरों को टीका लगा। बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल के परिवार के दो बच्चों ने दूसरी डोज लगवाई है। उधर, शनिवार को करीब 14 सौ सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, सभी निगेटिव रही। नोएडा की संक्रमित युवती का केस ट्रांसफर होने के बाद अब जिले में दो सक्रिय केस हैं।
करीब 28 दिन पहले वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। शनिवार को 28 दिन पूरा होने के बाद सबसे पहले पिता जी ने स्लॉट बुक किया और दूसरी डोज लगवा दी। - साइशी अरोरा, विद्यार्थी
सरकार द्वारा चलाई जा रही टीकाकरण मुहिम सराहनीय है। इसी का परिणाम रहा कि तीसरी लहर का पता नहीं चला। सभी से अपील है कि बच्चों को वैक्सीन लगवाएं। सचिन अरोरा, अभिभावक
स्कूलों में पढ़ रहे 12 साल से अधिक आयु के बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए अफसर पहल करें। ताकि बच्चे कोरोना से सुरक्षित रहें। - जगदीश सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष बेसिक शिक्षा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें