फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: 118 फीसदी लोग प्रतिरक्षित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo
विज्ञापन

क्लस्टर इलाकों समेत 151 सत्रों में आयोजित हुए टीकाकरण शिविर

बरेली। कोरोना टीकाकरण के तहत शुक्रवार को रिकॉर्ड 118 फीसदी युवाओं ने वैक्सीन लगवाई। उधर, 45 पार के भी 99.7 फीसदी लोग प्रतिरक्षित हुए। क्लस्टर में चल रहे टीकाकरण के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष 110 फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को 151 सत्र आयोजित हुए। क्लस्टर के तौर पर चयनित फतेहगंज पश्चिमी में 2229, भोजीपुरा में 1329, शेरगढ़ में 2059, बहेड़ी में 1646, मुडिया नवी बख्श में 1346, मीरगंज में 1296 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। नौ हजार का लक्ष्य था पर 9905 लोग प्रतिरक्षित हुए। उधर, सामान्य टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लिए दस हजार का लक्ष्य था मगर 11868 लोगों को वैक्सीन लगी। 45 पार का लक्ष्य सात हजार था मगर 6983 लोगों को वैक्सीन लगी। जिले में शुक्रवार को कुल वैक्सीनेशन का प्रतिशत 109.2 दर्ज हुआ है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कूचा सीताराम, कुंवर तन्मय धर्मशाला, कैंप कार्यालय गांधीनगर, कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज भूड़, मुफ्ती खुर्शीद आलम निवास किला जामा मस्जिद पर कोविशील्ड और संकट मोचन मंदिर गुलाब नगर के शिविर में कोवाक्सिन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें