शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस सत्र का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया। इसके बाद लोक सांस्कृतिक एवं पर्यावरण समिति हल्द्वानी और रामनगर सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारों ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
इसके बाद सुप्रसिद्ध गायक प्रकाश कहला, गजेंद्र राणा, पूरन दानू आदि ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन नेगी, सुरेंद्र, जगदीश सती, अजय बिवर, दीपक जोशी, डॉ. मनोज कांडपाल, भवमी जोशी, तारा जोशी, पदम रावत, रामेश्वर पांडे, पीसी पाठक आदि का सहयोग रहा।
दीप प्रज्ज्वलन से किया मेले का उद्घाटन
बरेली क्लब मैदान पर एडीजी पीसी मीना ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ समिति के अध्यक्ष अमित पंत, महामंत्री मनोज पांडे, रमेश शर्मा, मुकुल भट्ट, रामेश्वर पांडे, दिनेश पांडे, विनोद जोशी मौजूद रहे। टीबरीनाथ सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने स्वस्ति वाचन व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्मारिका का विमोचन अपर आयकर आयुक्त ज्योत्सना देवी ने किया।
बरेली क्लब मैदान में आयोजित मेले में उत्तराखंड की विविध प्रकार की दालें व प्रसिद्ध बाल मिठाई, गर्म कपड़ों आदि के स्टाल लगे हैं। इन पर शहरवासियों की भीड़ उमड़ रही है। वे खूब खरीदारी कर रहे हैं।