कांग्रेस पर साधा निशाना
उत्तराखंड के सीएम ने कहा कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति एक समुदाय को देना चाहती है। ये लोग सरकार में आने पर संपत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा जब्त करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने पर्वतीय समाज के लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
इस दौरान उप्र के लोकनिर्माण मंत्री व पीलीभीत से प्रत्याशी जितिन प्रसाद, वनमंत्री डा. अरुण कुमार, कपिल अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महापौर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष व अन्य नेता मौजूद रहे। छोलिया नृत्य करने वाले कलाकारों की टोली ने सीएम धामी का स्वागत किया।
भाजपा में शामिल हुए संजय
पंजाबी महासभा बरेली के अध्यक्ष एवं प्रदेश के महामंत्री संजय आनंद को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वह 200 लोगों के साथ पार्टी में शामिल हुए और कहा कि पंजाबी समाज हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ है।