एनडीए, सीडीएस की भर्ती परीक्षा के लिए यूपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अगर किसी अभ्यर्थी ने किन्हीं वजहों से अब तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ध्यान दें
जो अभ्यर्थी परीक्षा देने जा रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड, एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) जरूर पास रखें ताकि सत्यापन हो सके। परीक्षार्थियों को केंद्र पर हर हाल में 30 मिनट पहले पहुंचना है।
निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। काला बॉल प्वॉइंट पेन पास रखें। कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या पुस्तक, पर्ची आदि लेकर केंद्र पर न जाएं। किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई होगी।