इसके अलावा तीन सितंबर को 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस, चार सितंबर को 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस और 04494 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन का संचालन भी परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। एक सितंबर को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और दो सितंबर को 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस न्यू बांगाईगांव-गोवालपारा टाउन-कामाख्या के रास्ते चलाई जाएगी।
देरी से चलाई जाएंगी यह ट्रेनें
20505 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दो सितंबर को, 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस चार सितंबर को दो से चार घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी।
यह ट्रेनें भी होंगी प्रभावित
15273 रक्सौल-आनंद विहार, 15558 आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस, 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस का चार सितंबर को खलीलाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।