फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल के पास पशुओं के अवशेष मिलने पर हंगामा, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइया में गोवंशीय पशु की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। एक धर्मस्थल के पास अवशेष और पशु काटने के औजार मिलने पर राष्ट्रीय गोरक्षक दल के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर परीक्षण कराया। तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराइकाइयां में एक धर्मस्थल के पास पशुओं के अवशेष पड़े मिले। थोड़ी दूर कुल्हाड़ी और चाकू आदि पड़े थे। सूचना पर राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विनय साहू, जिला सचिव शोभित राठौर आदि पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन रवि कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने अवशेष और कुल्हाड़ी आदि कब्जे में ले लिए। हिंदू संगठन के विरोध के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद कुछ नाम प्रकाश में आ गए हैं। अवशेषों का परीक्षण कराया गया। मामले में सराय काइयां चौकी प्रभारी विवेक सिंह की ओर से फैजान, मुन्ना निवासी गढ़ी गाड़ीपुरा और फत्तेपुर निवासी फैजन के खिलाफ गोवध संरक्षण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी हैं।
विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर किया विरोध
शाहजहांपुर। गोवंशीय पशु की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को डीएम के नाम ज्ञापन देकर मामले की जांच करा कर उनमें लिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की। प्रदर्शन में विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी, अंकित सिंह, सचिन रावत, राजीव यादव, गोविंद मिश्रा, केतन गुप्ता, जय सिंह, राहुल कुमार, राजेंद्र कनौजिया आदि शामिल रहे। संवाद

शाहजहांपुर में आरसी मिशन थाना के बाहर प्रदर्शन करते गोरक्षक व हिंदू संगठन कार्यकर्ता- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें