फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाहरी लड़के घुसने पर कस्तूरबा बालिका विद्यालय में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में वीरभट्टी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को बाहरी लड़के क्रिकेट की बॉल लेने घुसे तो खासा हंगामा हो गया। प्रधानाचार्य ने सूचना देकर पुलिस बुला ली। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, चार किशोर कस्तूरबा विद्यालय के पीछे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी गेंद स्कूल परिसर में चली गई। गेंद लेने के लिए जब लड़के स्कूल में घुसने लगे तो वहां रहने वाली छात्राओं ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। वार्डन को लगा कि लड़के छात्राओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं। तब स्कूल स्टाफ ने लड़कों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। थोड़ी ही देर में लड़कों के परिजन स्कूल पहुंच गए और वार्डन की कार्रवाई का विरोध जताया। वार्डन ने मामला बढ़ता देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद समाप्त करा दिया। वार्डन कमलेश पटेल का कहना है कि आसपास खेलने वाले लड़के अक्सर स्कूल परिसर में घुसने की कोशिश करते हैं। इस बारे में पुलिस को बताया गया है। सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन का कहना है कि लड़के भी स्थानीय थे। शुरुआत में कुछ गलतफहमी थी, जो बाद में दूर हो गई। छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, पुलिस इसका ध्यान रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें