फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: ट्रेन से उड़े ट्रक के परखच्चे, चपेट में आया बाइक सवार, पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत

Thu, 22 Apr 2021 08:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

यूपी के शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां फाटक खुला होने के चलते एक ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई जिसमें वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां फाटक खुला होने के चलते एक ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई जिसमें वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

गौरतलब है कि सुबह 5.10 बजे रेलवे क्रॉसिंग खुली थी, तभी चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की टक्कर से कोल्डड्रिंक से भरे ट्रक के परखच्चे उड़ गए, तो बाइक सवार पति, पत्नी और बेटी, एक राहगीर और एक डीसीएम चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं ट्रक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे बरेली के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। हादसा होने के बाद अप व डाउन दोनों लाइन का रेल यातायात बाधित हो गया है। हादसे की सूचना पर रोजा रेलवे स्टेशन से एआरटी मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस आनंद भी मौके पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें