फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : बरेली में फिर बढ़ा मौतों का आंकड़ा, छह की गई जान

Wed, 21 Apr 2021 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

फरीदपुर कस्बे के 30 वर्षीय प्रशांत सक्सेना की दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई। वह मीडिया में कार्यरत थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को तीन युवकों समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं संक्रमण का दायरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। फरीदपुर कस्बे के 30 वर्षीय प्रशांत सक्सेना की दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई। वह मीडिया में कार्यरत थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शहर के गुलाबनगर निवासी कोरोना संक्रमित 45 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन के मुताबिक वह एक फार्मा कंपनी में कार्यरत थे। 

नकटिया निवासी एक अन्य युवक की कोरोना से हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शहर के एक और 53 वर्षीय वृद्ध का इलाज शहर के कोविड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह भी कोरोना से संक्रमित थे। ऑक्सीजन स्तर गिरने से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसके अलावा श्यामगंज निवासी एक 70 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें राजेंद्रनगर स्थित एक अस्पताल में ले गए। यहां जांच में वह संक्रमित पाई गईं। इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने और लगातार गिरते ऑक्सीजन स्तर पर उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत हुई लेकिन वेंटिलेटर न मिल सका। इससे उनकी मौत हो गई। 

उनके बेटे की हालत भी खराब है। वह भी कोविड पॉजिटिव है और शहर के ही कोविड हॉस्पिटल में आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा सोमवार को फरीदपुर सीएचसी के एमओआईसी डॉ. बासित अली की बहन की भी कोरोना से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें