शाहजहांपुर में दो दिन का अवकाश घोषित
शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शीतलहर एवं घने कोहरे के मद्देनजर जनपद के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों और मदरसों को कक्षा एक से लेकर आठ तक 29 और 30 दिसंबर को बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि इस दौरान अध्यापक व अन्य स्टाफ विद्यालय से संबंधित कार्य करेंगे।
पीलीभीत में भी छुट्टी का आदेश जारी
पीलीभीत में लगातार गिरावट के चलते ठंड का सितम लगातार बढ़ रहा है। इससे आमजन परेशान है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रशासन ने जरूरी कदम उठाया। रविवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने आदेश जारी किया। इसमें ठंड के मद्देनजर सोमवार और मंगलवार को कक्षा एक से आठ तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, समस्त बोर्डों के अलावा राजकीय व अशासकीय विद्यालय में अवकाश घोषित किया है। हालांकि दोनों दिन शिक्षक समेत अन्य कर्मचारियों को विद्यालय पहुंचकर विभागीय कार्यों का निर्वहन करना होगा।