फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Exam 2024: बरेली के 29 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित, दोनों पालियों में रही कड़ी सुरक्षा

Fri, 23 Aug 2024 12:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रथम चरण शुक्रवार से शुरू हो गया। पांच दिनों तक होने वाली परीक्षा में रोजाना करीब 26 हजार अभ्यर्थी बरेली शहर में आएंगे। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पहले दिन कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा शुरू हुई। 
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। बरेली के 29 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। पहले दिन की परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार रात से ही अभ्यर्थियों का बरेली आना शुरू हो गया। देर रात तक अभ्यर्थी शहर में पहुंचते रहे। पहली पाली के अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। सुबह 7:30 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। 9:30 बजे केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली की परीक्षा से तीन बजे से शुरू हुई। 

विज्ञापन


जिले के सभी 29 केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। जिन तारीखों में परीक्षा होगी उनमें परीक्षा केंद्रों के आसपास साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम ने साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानों की निगरानी के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


इन केंद्रों पर परीक्षा 
बरेली कॉलेज ब्लॉक-ए, बी, सी, डी, ई, बरेली इंटर कॉलेज, विशप मंडल इंटर कॉलेज, सीबीगंज इंटर कॉलेज, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज फरीदपुर, भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा, श्री गुरुनानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज मॉडल टाउन, आरएन टैगोर इंटर कॉलेज सदर बाजार बरेली कैंट, राजकीय पॉलिटेक्निक रामपुर रोड सीबीगंज, सीएएस इंटर कॉलेज स्टेशन रोड फरीदपुर, केडीईएम इंटर कॉलेज नैनीताल रोड कोहाड़ापीर, केपीआरसी बालाचंद्र इंटर कॉलेज आलमगिरीगंज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज नगरिया परीक्षित, रुहेलखंड यूनीवर्सिटी ब्लॉक-ए, ब्लॉक-बी, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज नैनीताल रोड, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज श्यामगंज, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज पीलीभीत रोड, साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज श्यामगंज, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज नैनीताल रोड, श्री गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज मॉडल टाउन, पीसी आजाद इंटर कॉलेज डेलापीर, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज फरीदपुर, विष्णु इंटर कॉलेज नरकुलागंज।

विज्ञापन

ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था
- परीक्षा के लिए जिले में तीन जोन प्रभारी, छह सेक्टर प्रभारी व नौ सहायक सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 20 निरीक्षक, 92 उप निरीक्षकों की मय पुलिस बल के ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
- जिला मुख्यालय पर जनपदीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। 
- परीक्षा केंद्रों पर 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 58 पुलिसकर्मियों को सशस्त्र नियुक्त किया गया है।
- परीक्षार्थियों की सुविधा के लिहाज से स्थानीय थाने की पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें