40 बसों के फेरे बढ़ाए गए
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को रोडवेज 60 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। 40 बसों के फेरों को भी बढ़ाया जाएगा। सेटेलाइट और पुराना बस अड्डा पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। दोनों स्थानों पर 10-10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। परीक्षा के दिन बरेली में 20, रुहेलखंड में 16, बदायूं में 14 और पीलीभीत में 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
चार विशेष ट्रेनें, आठ ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए
पुलिस भर्ती परीक्षा और आला हजरत के उर्स के बीच रेलवे चार विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। बरेली होते हुए गुजरने वाली आठ ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे। 41 ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है और दो ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।
मुरादाबाद-लखनऊ के बीच 04370 विशेष ट्रेन 30 अगस्त को चलाई जाएगी। मुरादाबाद से दोपहर 2:10 बजे चलने के बाद यह ट्रेन रामपुर होते हुए चार बजे बरेली जाएगी। यहां से शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए 7:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04372 मुरादाबाद-लखनऊ विशेष ट्रेन 31 अगस्त को शाम सात मुरादाबाद से चलने के बाद रामपुर होते हुए रात 9:05 बजे बरेली जाएगी और रात एक बजे लखनऊ पहुंचेगी।
04308 बरेली-लखनऊ विशेष ट्रेन 30 अगस्त को दोपहर दो बजे बरेली से चलने के बाद शाम 5:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04310 बरेली-लखनऊ विशेष ट्रेन 31 अगस्त को बरेली से शाम 7:20 बजे चलने के बाद रात 11:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।