फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: चुनावी मैदान में उतरीं ननद-भाभी और सौतेली मां, इस सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला

Tue, 25 Apr 2023 12:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली की नवाबगंज नगर पालिका सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां अध्यक्ष पद के लिए एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने नामांकन कराया है। 
विज्ञापन
समन, उनकी सौतेली मां गुलनाज और भाभी बेनजीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की नवाबगंज नगर पालिका सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया है। जांच में नामांकन पत्र सही पाए गए तो इस सीट पर ननद, भाभी और सौतेली मां के बीच मुकाबला होगा। 

विज्ञापन


दरअसल, नवाबगंज की निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर की बेटी समन ताहिर ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मंडल कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ली थी। 12 घंटे बाद ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। 12 घंटे बाद ही उनका इस्तीफा देना चर्चा का विषय बना हुआ है।

UP Nikay Chunav: विपक्ष पर दबाव...कैसे रोकें मुस्लिम मतों का बिखराव; भाजपा ने भी नौ वार्डों में खेला दांव

विज्ञापन

सौतेली मां गुलनाज ने भी किया नामांकन 

दावा है कि टिकट न मिलने पर उन्होंने ऐसा किया है। बसपा से उनकी भाभी बेनजीर को उम्मीदवार बनाया गया है। वह समन के चचेरे भाई की पत्नी है। सोमवार को ही उनकी सौतेली मां गुलनाज ने नामांकन किया। इस तरह से नगर पालिका अध्यक्ष पद पर एक ही परिवार से तीन महिलाएं आमने-सामने हैं। हालांकि चर्चा है कि डमी प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने नामांकन किया है। 

नामांकन पत्रों की जांच शुरू 

सोमवार को ही भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर, कांग्रेस से रेहाना ने भी नामांकन किया। मंगलवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। 27 अप्रैल को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकता है। 28 अप्रैल को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान और 13 मई को चुनाव नतीजे आएंगे। 
 
विज्ञापन

भाजपा में भी उठे बगावत के सुर 

नवाबगंज से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा जिला कार्यालय मंत्री संतोष गुप्ता टिकट के लिए मांग कर रहे थे, लेकिन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई नरेंद्र सिंह राठौर की पत्नी प्रेमलता राठौर को दोबारा टिकट दे दिया गया। इससे नाराज संतोष गुप्ता ने तहसील परिसर में पहुंचकर निर्दलीय के तौर पर अपनी पत्नी सीमा गुप्ता का नामांकन कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें