फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टिकट न मिलने का मलाल, बागी भी ठोक रहे ताल, भाजपा और सपा के कई बागियों ने भी भरा पर्चा

Tue, 25 Apr 2023 10:36 AM IST
मुकेश कुमार अभिषेक मिश्र, अमर उजाला बरेली

सार

निकाय चुनाव में सपा और भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज कई बागियों ने भी नामांकन कराया है। ऐसे में पार्टी प्रत्याशियों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। 
विज्ञापन
भाजपा और सपा के चिन्ह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगर निकाय चुनाव में बागियों के ताल ठोकने से इस बार भाजपा और सपा प्रत्याशियों का गणित बिगड़ सकता है। दोनों ही पार्टियों में टिकट के लिए सबसे ज्यादा मारामारी थी। सूची जारी हुई तो टिकट तो सिर्फ एक को मिला, बाकी दावेदारों को निराशा ही हाथ लगी। इनमें से कुछ दावेदार गिले-शिकवे भुलाकर पार्टी प्रत्याशी के साथ हो लिए, लेकिन कई ने बगावत कर दी। ऐसी स्थिति में पार्टी प्रत्याशियों को प्रतिद्वंद्वियों के साथ ही अपनों का भी विरोध झेलना पड़ रहा है। जिले की फरीदपुर, बहेड़ी, नवाबगंज नगर पालिका परिषद और कई नगर पंचायतों में ऐसी ही तस्वीर उभर कर सामने आ रही है।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद फरीदपुर के पूर्व चेयरमैन लालाराम गुप्ता की पत्नी गिरजा रानी गुप्ता भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रही थीं। रविवार को जारी लिस्ट में पार्टी ने ब्रह्मा शंकर गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया। टिकट न मिलने पर गिरजा रानी गुप्ता ने भाजपा से बगावत कर बसपा का दामन थाम लिया। 

राजेश गुप्ता ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। नवाबगंज नगर पालिका परिषद में भाजपा से टिकट मांग रहीं सीमा गुप्ता ने निर्दलीय नामांकन किया। आदर्श नगर वार्ड से सभासद का टिकट मांग रहीं रजनी वर्मा ने टिकट न मिलने से नाराज होकर अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नामांकन किया है।

विज्ञापन

बहेड़ी में सपा के बागी ने किया नामांकन 

बहेड़ी में सपा ने पहले फौजुल नसीम को समर्थन देने की घोषणा की थी। रविवार को पार्टी ने उजमा को प्रत्याशी घोषित कर दिया। टिकट न मिलने से नाराज फौजुल नसीम ने बसपा के सिंबल पर नामांकन किया है।

फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत से संजय पाठक भाजपा से दावेदारी कर रहे थे। टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय नामांकन किया। नगर पंचायत मीरगंज में नरेंद्र गंगवार और सुधीर शर्मा भाजपा से टिकट मांग रहे थे। उन्होंने भी निर्दलीय नामांकन किया है। 

भाजपा से बगावत कर निर्दलीय ठोकी ताल 

शीशगढ़ में भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहीं नूरी निगार ने निर्दलीय पर्चा जमा किया है। फतेहगंज पश्चिमी में जयंती सिंह भाजपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरीं हैं। वह फतेहगंज पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान की पत्नी हैं। वहीं संजय सिंह चौहान का कहना है कि जयंती सिंह को चुनाव लड़ाने का फैसला उनके परिजनों का है। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करुंगा।
विज्ञापन

शाही नगर पंचायत में सपा ने पूर्व चेयरमैन शाहिद रजा खां को समर्थन दिया गया था। बाद में अतहर हुसैन को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। शाहिद रजा ने निर्दलीय नामांकन किया है। नगर पंचायत बिशारतगंज में भाजपा से टिकट मांग रहे तीन प्रत्याशियों ने बगावती रूख अपनाया है। इनमें निवर्तमान चेयरमैन सूरजपाल मौर्य, 2017 में पार्टी के प्रत्याशी रहे शिव कुमार साहू और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नानकराम सागर शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें