फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ दुधवा नेशनल पार्क पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

Mon, 03 Feb 2020 06:24 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को अपने परिवार वालों के साथ पलिया की हवाई पट्टी पर उतरीं। सड़क मार्ग से उनका काफिला दुधवा नेशनल पार्क पहुंचा। यहां उन्होंने विश्राम के बाद शाम की शिफ्ट में दुधवा नेशनल पार्क के जंगल का आनंद लिया और वह सलूकापुर क्षेत्र से गैंडा देखने पहुंचीं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे जिले की पुलिस के साथ ही डीएम और एसपी भी लगे रहे। वहीं, हवाई पट्टी पर गार्ड आफ ऑनर देकर राज्यपाल का स्वागत किया गया।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण करने पहुंचीं। एक चार्टर्ड विमान और एक हेलीकॉप्टर दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर दुधवा से पहले मुंजहा स्थित हवाई पट्टी पर उतरा। यहां पर राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम उनके साथ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें