फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा को वोट देने पर महिला को घर से निकाला, तीन तलाक की धमकी भी दी

Mon, 21 Mar 2022 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

भाजपा को वोट देने से नाराज उजमा अंसारी को घर से निकाल दिया गया है। इसके साथ ही  उसे तलाक की धमकी दी गई है। उजमा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक महिला का आरोप है कि भाजपा को वोट देने पर उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया। साथ ही तलाक देने के धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भाजपा को वोट नाराज एजाजनगर गौंटिया निवासी उजमा अंसारी को घर से निकाल दिया। पति ने तलाक की धमकी दी है। उजमा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


पति के साथ वह किराये के मकान में रह रही थी
उजमा पुलिस को बताया जनवरी 2021 को एजाजनगर गौंटिया के तस्लीम अंसारी से उनका निकाह हुआ था। पति के साथ वह किराये के मकान में रह रही थी। 12 फरवरी उनके पति के मामू तैयब ने उनके घर आकर सपा को वोट को देने को कहा।

पति को बुलाकर उन्हें तलाक की धमकी दिलाई
14 फरवरी को जब वह मतदान करके घर पहुंची तो तैयब और देवर आरिफ उनके घर पहुंचे। उनसे पूछा, कि वोट किसे दिया। उन्होंने जवाब दिया कि तीन तलाक कानून बनाने और गरीबों को राशन देने कारण उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। इस पर नाराज होकर दोनों ने पति को बुलाकर उन्हें तलाक की धमकी दिलाई। 
विज्ञापन


फिर 11 मार्च को उन्हें घर से निकाल दिया। धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो तलाक देने के साथ ही उनके भाई की हत्या कर दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें