फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: सपा का हांथ आतंकियों के साथ- पीलीभीत में सीएम योगी का अखिलेश पर वार

Sat, 19 Feb 2022 03:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने अपनी सरकार बनाते ही आतंकियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए। भाजपा सरकार ने लोगों को सुरक्षा दी है।
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। अहमदाबाद मामले में आतंकियों को मिली सजा को लेकर उन्होंने सपा को घेरा। सीएम ने कहा कि आतंकियों में से एक का परिवार सपा के मंच पर दिखता है। भाजपा ने हमेशा विकास की राजनीति की है और सपा ने देश को तोड़ने वालों का साथ दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पूरनपुर करीब पौने बारह बजे पहुंचे। यहां रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा, 'जो पिछली सरकारों ने नहीं किया। भाजपा ने पांच सालों में करके दिखा दिया। अब प्रदेश में दंगे नहीं होते। बम-बम भोले की गूंज सुनाई देती है। उन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाई, हमने मंदिर बनवाया। पीलीभीत को लेकर बोले कि यहां मेडिकल कॉलेज बनवाया, सड़कें बनवाईं।'

नई हवा नहीं, वही सपा है
आगे सीएम योगी ने कहा, 'नई हवा नहीं, वही सपा है। सपा का हाथ आतंकियों के साथ। सपा ने सरकार बनाते ही आतंकियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को सुरक्षा देने का काम किया है। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन दिया। तमाम योजनाओं का लाभ दिया। फ्री-वैक्सीन लगवाई। सपाई पहले इसी वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बता रहे थे बाद में खुद लगवाई।'
विज्ञापन


जनता से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने विधवा दिव्यांग पेंशन बंद की जो भाजपा सरकार ने फिर से शुरू की। उन्होंने जनता से सभी सीटों पर सहयोग मांगा। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बंगाली समाज के लिए कहा कि सरकार बनते ही समाज को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें