फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों का अप-डाउन बंद.. जो जहां है वहीं करेगा ड्यूटी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मुरादाबाद-रामपुर के बाद एसएसपी ने बदायूं और दूसरे जिलों में जाने पर भी लगाई रोक

बरेली। जिले में तैनात पुलिस कर्मी अब बरेली की सीमा से बाहर नहीं जा सकेंगे। स्टाफ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते एसएसपी ने यह निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

हाल ही में डीआईजी राजेश कुमार पांडेय को जानकारी मिली कि बरेली में तैनात कई पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद अपने घर रामपुर, मुरादाबाद निकल जाते हैं। वहीं उन जिलों में तैनात कई पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद बरेली अपने घर आ जाते हैं। दोनों ही जिले कोरोना के लिहाज से संवेदनशील हैं पर बैरियर व पिकेट पर पुलिसकर्मी स्टाफ के लिहाज में कुछ कह नहीं पाते। डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी शैलेश पांडेय ने दो दिन पहले इस आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। अब पता लगा है कि कई पुलिसकर्मी बदायूं और अन्य जिलों में भी अपडाउन कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि वायरलेस व अन्य माध्यम से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पुलिस अधिकारी या कर्मचारी जिले से बाहर आवागमन नहीं कर सकेंगे। जो जहां हैं, वहीं ड्यूटी करेंगे और उसी जिले की हद में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें