फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर व्हाट्सएप पर भेजें प्रार्थनापत्र.. मिलेगी पेेंशन

विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग कार्यालय में भी शुरू हुआ काम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। मुख्य कोषाधिकारी अनवर अहमद ने बताया कि कोषागार से पेंशन पाने वाले जो पेंशनर लॉकडाउन की वजह से मार्च-अप्रैल तक जीवित प्रमाणपत्र नहीं जमा कर पाए हैं, वे मुख्य कोषाधिकारी, बरेली के नाम ई-मेल आईडी या व्हाट्सएप नंबर- 9411917681 पर प्रार्थनापत्र प्रेषित कर सकते हैं। ताकि मार्च तथा अप्रैल की पेंशन का भुगतान किया जा सकेे। फोटो युक्त प्रार्थनापत्र में नाम, पिता/पति का नाम, पीपीओ संख्या, बैंक का नाम, शाखा, खाता संख्या एवं विभाग का नाम, मोबाइल नंबर, आईडी संख्या और नमूने के हस्ताक्षर और पता लिखा होना चाहिए। अप्रैल के पश्चात उन्हें अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में जमा करना होगा, अन्यथा मई की पेंशन रोक दी जायेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें