बहेड़ी में मतगणना स्थल पर मंगलवार को कूड़े की गाड़ी में पोस्टल वैलेट मिले थे। इसके बाद सपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने आरओ और बहेड़ी की एसडीएम पारुल तरार को हटा दिया है।
बरेली के बहेड़ी में मतगणना स्थल पर कूड़े की गाड़ी में चुनाव सामग्री मिलने पर हंगामें के बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने बहेड़ी की एसडीएम पारुल तरार को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
बहेड़ी में मतगणना स्थल पर मंगलवार को कूड़े की गाड़ी में पोस्टल वैलेट मिले थे। इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने आरओ और बहेड़ी की एसडीएम पारुल तरार को हटा दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मामले में पारुल की चूक मिली है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर राजेश चंद्र को तैनात किया गया है।